
मरीजों और आमजन को सुलभ शीतल पेयजल उपलब्ध होने से भीषण गर्मी में मिलेगी राहत
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ‘रॉयल’ द्वारा ‘अमृततुल्य जल सेवा प्रकल्प’ के तहत शहीद बीरबल पार्क, वार्ड नं. 54 स्थित जनता क्लिनिक (आयुष्मान आरोग्य केंद्र) में शुद्ध व शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया है। जनता क्लिनिक में आयोजित कार्यक्रम में इस नवनिर्मित वाटर कूलर का लोकार्पण मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटे. शिव शंकर वशिष्ठ एवं पार्षद अमरजीत गिल द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रोटे. अर्जुन वधवा ने कहा कि रोटरी का मुख्य ध्येय और मूल उद्देश्य सदैव निस्वार्थ समाज सेवा रहा है। वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए अस्पताल आने वाले जरूरतमंद मरीजों, उनके परिजनों तथा राहगीरों को सुलभ शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने की भावना के साथ यह सेवा प्रोजेक्ट क्रियान्वित किया गया है। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटे. जगनन्दन सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब ‘रॉयल’ आगामी दिनों में भी जनहित और मानव सेवा के ऐसे कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटे. अर्जुन वधवा, सचिव रोटे. सुभाष झटवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटे. जगनन्दन सिंह, रोटे. युगभूषण वधवा, रोटे. अनिल गांधी, रोटे. मनीष अरोड़ा, रोटे. दीपक जैन, रोटे. अशोक कटारिया, रोटे. राजेश अरोड़ा, डॉ. जसलीन कौर व दीपक शर्मा सहित रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ‘रॉयल’ पदाधिकारी व सदस्य, जनता क्लिनिक (आयुष्मान आरोग्य केंद्र) के चिकित्सक, स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रबुद्ध नागरिकों ने रोटरी क्लब ‘रॉयल’ की इस जनोपयोगी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सचिव रोटे. सुभाष झटवाल ने अतिथियों, पदाधिकारियों व सदस्यों तथा चिकित्सा स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
