
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, श्रीगंगानगर द्वारा सोमवार को एसएसबी रोड स्थित एससी कांग्रेस जिला कार्यालय में आध्यात्मिक संत व समाज सुधारक संत कबीर दास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश नागर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संत कबीरदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश नागर ने कहा कि संत कबीरदास की अमृत विचारधारा भारत के सभी धर्मों में सर्वमान्य है। कबीर पंथ ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर आधारित है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत की उदारता विश्व पटल पर एक विशेष महत्व रखती है। उन्होंने संत कबीरदास के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संत कबीर दास की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करती हैं।इस अवसर पर बाबा तेज राम, प्रवीण ढिलौड़, मंगत जैसल, बलवंत राम, आदित्य, राहुल, आकाश, अमन नागर, जितू, लक्की, नत्थू, नानक खटक, विजय कुमार, बबलू तंवर, बादल ढिलौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
