
श्री नंदी गौशाला की नई कार्यकारिणी का गठन
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) टाउन की कल्याण भूमि स्थित श्री नंदी गौशाला की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षांे के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारी वर्ग एवं गौभक्तों की मौजूदगी रही। बैठक में सर्वसम्मति से रमेश काठपाल को अध्यक्ष, मनोहर लाल बंसल को उपाध्यक्ष, राकेश बंसल को सचिव तथा प्रदीप सेतिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कल्याण भूमि स्थित श्री नंदी गौशाला में वर्तमान में सराहनीय सेवा कार्य किए जा रहे हैं। यहां किसी भी नंदी को भूखा नहीं रहने दिया जाता तथा जनसहयोग से उन्हें भरपेट हरा चारा और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। विजय रोंता और बालकिशन गोल्याण ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी युवा, ऊर्जावान और मेहनती है। उनके नेतृत्व में गौशाला का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूर्व की भांति जनसहयोग से संसाधन जुटाकर गौशाला के विकास कार्यांे को निरंतर आगे बढ़ाएगी। इस मौके पर राजकुमार मित्तल, साधुराम सिंगला, बालकृष्ण कर्मचंदानी, ओमप्रकाश हिसारिया, रमेश जुनेजा, भूषण जिंदल, सुरेंद्र फतेहगढिय़ा, अशोक जिंदल, संजय सर्राफ एवं विनोद मोदी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश काठपाल ने कहा कि शहरवासियों ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे तन, मन और धन से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने गौशाला के विकास एवं गौसेवा के कार्यांे में भविष्य में भी सभी से निरंतर सहयोग की अपील की।
