
अमर शहीद बीरबल द्वारा देश की स्वतंत्रता में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए नमन किया
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) अमर शहीद बीरबल का 80वां शहीदी दिवस 30 जून, मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे बीरबल चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अमर शहीद बीरबल के सुपुत्र आत्माराम तथा सुपौत्र एडवोकेट महेश जीनगर ने बताया कि अमर शहीद बीरबल स्मारक समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अमर शहीद बीरबल के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा युवाओं को देश हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद बीरबल ने अपने प्राणों का देश के लिए न्यौछावर कर दिया, उनका देश की स्वतंत्रता में अमूल्य योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त व्यक्तियों ने अमर शहीद बीरबल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन् किया तथा सभी ने ‘शहीद बीरबल अमर रहे-अमर रहे’ के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया।इस अवसर पर एडवोकेट चरणदास कम्बोज, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, महेश पेड़ीवाल, नरेन्द्र चौहान, कश्मीरी इंदौरा, श्यामलाल शेखावाटी, धर्मेन्द्र मौर्य, राजकुमार सोनी, कालूराम मेघवाल, राजकुमार जैन, सौरभ जैन, विकास गौड़, आशाराम डाबी, पप्पू पंवार, प्रदीप धेरड़, मदन डाबी, किशोरीलाल सोलंकी, भीमराज डाबी, प्यारे मोहन चौहान, अनिल धारीवाल, विजय सांखला, संदीप इंदौरा, किशोरी मेघवाल, रोशन चौहान, सुरेश नागर, प्रेम सिसोदिया, चन्द्रमणी मौर्य, आनंद चौहान, धर्मेन्द्र दहिया, बीडी उपाध्याय, अनिल सहारण, संदीप खत्री, जुगल डाबी, प्रिंस दहिया, अमित पंवार, सुशील देहड़ान, अमित खन्ना, पूर्वा जीनगर, खेव्या जीनगर, कौशल जीनगर सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अमर शहीद बीरबल के सुपुत्र आत्माराम तथा सुपौत्र एडवोकेट महेश जीनगर ने आए हुए सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
