
श्रीगंगानगर(भटनेर एक्सप्रेस) जिला व्यापार संघ, श्रीगंगानगर का एक शिष्टमण्डल जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्रीगंगानगर से मिला व जिला मुख्यालय पर क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण व नालों व नालियों से मानसून से पूर्व सिल्ट निकलवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।संघ के जिला महामंत्री नरेश सेतिया ने बताया कि ज्ञापन में अतिरिक्त जिला कलक्टर को अवगत करवाया गया कि विगत समय में शहर में सीवरेज व पानी सप्लाई लाइन्स डालने का कार्य अनेक क्षेत्रों में किया गया है। इन सड़कों का अधिकतर पुनर्निर्माण कार्य शेष है कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है ऐसे में सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र करवाया जाना आवश्यक है। भूमिगत जल स्तर ऊंचा होने के चलते सड़क नव निर्माण योजनाओ में देरी से रिहायशी मकानों व दुकानों को नुकसान होना सम्भावित है ।शहर में नालियों व नालों की सिल्ट निकाले हुए लम्बा अरसा बीत चुका है मानसून के मद्देनजर बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों व नालों की सफाई प्राथमिकता से करवाई जानी आवश्यक है नालों व नालियों में जमा सिल्ट व कचरे के कारण मानसून के समय बरसाती पानी की निकासी धीमी होती है जिससे पूरा शहर कई-कई दिनों तक पानी में डूबा रहता है। धीमी निकासी व खुदी हुई सड़कें घरों व दुकानों को दौहरा नुकसान करती हैं।ज्ञापन में मांग की गई कि इन दोनों मुद्दों पर गम्भीरता पूर्वक जल्द एक्शन लेंवें। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुभाषचन्द्र ने शिष्ट मण्डल को शहर में चल रहे सड़क निर्माण के कार्यो की जानकारी दी व शेष सड़कें व नालियों व नालों से सिल्ट निकालने का कार्य शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया।शिष्टमण्डल में आशुतोष गुप्ता अध्यक्ष ,, नरेश सेतिया महामंत्री ,कालीचरण अग्रवाल कोषाध्यक्ष ,पवन बत्रा व रामकृष्ण अग्रवाल उपाध्यक्ष, रजनेश बहल सचिव , मनीष गोयल , आकाशदीप सोनी , रमेश कुमार अग्रवाल , प्रियांशु भाटिया, राजेश बत्रा ,सुरेश नागर शामिल थे।
