
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब श्रीगंगानगर सैंटर ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपरपज) में विद्यार्थियों के लिए शीतल जल मंदिर तथा पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय परिसर में बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोरवेल का निर्माण करवाया है। क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ने बताया कि जल मंदिर एवं नलकूप का लोकार्पण वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. केके जाखड़, क्लब के भामाशाह घनश्याम राजपुरोहित, रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू, जोन चेयरमैन दीपक वाट्स, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। प्रोजेक्ट चेयरमैन केवल सचदेवा ने बताया कि लायंस क्लब सैंटर स्थायी सेवा प्रकल्पों को निरंतर संचालित कर रहा है। वर्तमान में क्लब द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पाँच शीतल जल मंदिर (प्याऊ) संचालित हैं।क्लब सचिव सचिन कुक्कड़ ने बताया इस अवसर पर क्लब के आगामी सत्र के अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा, एलडी शर्मा, सुनील सचदेवा, नरेश परनामी, विनोद सेठी, प्रेमकुमार, सह-प्रधानाध्यापक राजेंद्रकौर, वरिष्ठ अध्यापक रमन असीजा, विद्यालय स्टाफ एवं अनेक क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केवल सचदेवा ने किया। रमन असीजा ने आभार व्यक्त किया।
