
50 से अधिक लॉयन सदस्यों ने की सहभागिता, नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-1 के रीजन-9 (शिवप्रिया) द्वारा नए लायनिस्टिक सत्र का शुभारंभ रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स के नेतृत्व में कुंडलावाली गौशाला में गौ-सेवा के साथ किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक सदस्यों ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। क्लब के प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में रीजन 10 के रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया, जोन चेयरमैन रमेश चड्ढा, नौरंगराय गर्ग एवं नितिन खारीवाल, पूर्व रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू, विनोद सेठी, राजेश नागपाल, सुदर्शन बत्तरा, एमपीसिंह, जागीरचंद फरमा सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौ-सेवा के उपरांत हनुमानगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित स्नेह मिलन एवं अल्पाहार कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स ने नव-नियुक्त लॉयन पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रीजन-9 शिवप्रिय सेवा एवं भाईचारे के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर दीपक वाट्स ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत गौ-सेवा जैसे पुण्य कार्य से करना सेवा, संस्कार और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से पूरे वर्ष पीड़ित मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा प्रकल्पों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

