
श्रीगंगानगर। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी तथा सेठ जी.एल. बिहाणी एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीसीए में डॉ. निशा गुप्ता ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया। प्राचार्या नलिनी धींगडा व हैड मिस्ट्रैस रितु तिवारी ने आभार जताया। प्रशासनिक अधिकारी ए. के पांडे भी मौजूद थे।एसडी स्कूल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आदित्य पेड़ीवाल ने कैंसर से बचाव, समय पर जांच, पौष्टिक आहार तथा योग-व्यायाम के महत्व पर जानकारी दी। दोनों संस्थानों में अतिथि चिकित्सकों का सम्मान किया गया और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य अशोक ग्रोवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया

