
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्टर लोकबंधु एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को सघन मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन सहभागिता के लिए सतरंगी सप्ताह के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंबेडकर चौक श्रीगंगानगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली एवं दीपदान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर स्टूडेंट्स की हौसला अफजाई की। रंगोली एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के स्टूडेंट्स की ओर से बनाई गई। इस मौके पर ड्राइंग टीचर सुनील शर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्याम गोस्वामी, नर्सिंग ऑफिसर प्रमिला गोस्वामी, जिला परिषद से रमन असीजा, नगर परिषद से प्रेम चुघ, प्रधानाध्यापक राजेश सिंगल, दिनेश टाक आदि मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने यहां मौजूद सभी दर्शकों एवं ट्रेनिंग सेंटर की छात्रों को मतदान में बढ़-कर कर भाग लेने एवं अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
