
श्रीगंगानगर। लोकसभा आम चुनाव के तहत 19 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिये जिला प्रशासन व स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को सामान्य पर्यवेक्षक लोकसभा क्षेत्र गंगानगर मनोज कुमार, जिला कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी लोकबंधु ने राजीविका की महिलाओं द्वारा मतदान जागरूकता के लिये कपड़े पर तैयार किये गये डिजाइन का विमोचन किया। रिटर्निंग अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां निरन्तर आयोजित की जा रही है। उसी श्रृंखला में राजीविका की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता के लिये कपड़े पर आकर्षक डिजाइन तैयार किया है। इस अवसर पर स्वीप नोडल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन वीरेन्द्र सिंह चौधरी, उपायुक्त वाणिज्य सन्नी प्रताप त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
