
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ जिले को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा आज से एक अनूठा नवाचार शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले के नशे से प्रभावित हॉटस्पॉट एरिया में ‘डोर-टू-डोर’ (घर-घर) सर्वे की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत आज पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीना स्वयं हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र के भट्टा कॉलोनी एवं खुंजा एरिया में पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सीधे संवाद किया और नशे से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।एसपी साहब के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद, वृत्ताधिकारी श्रीमती मीनाक्षी सहारण, जंक्शन थानाधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर रामचंद्र कस्वा , सदर थानाधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर राकेश सांखला सहित संबंधित बीट प्रभारी, बीट कांस्टेबल और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सर्वे में नशे की खरीद-फरोख्त और अवैध बिक्री में लिप्त समाजकंटकों को चिन्हित किया जाएगा। एसपी मीना ने बताया कि इस अभियान में जन सहभागिता बेहद जरूरी है। सर्वे के दौरान ऐसे लोगों की भी पहचान की जाएगी जो नशे की जकड़न में आ चुके हैं और इस लत को छोड़ना चाहते हैं। ऐसे पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।लोगों को चिन्हित कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। ड्रोन तथा खोजी स्निफर डॉग्स के माध्यम से गांव की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। एसपी ने एक महीने के भीतर सभी हॉटस्पॉट एरिया में डोर-टू-डोर सर्वे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत जिले के सभी थानाधिकारी एवं वृत्ताधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्रवाई को अंजाम देंगे। साथ ही सभी बीट कांस्टेबलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी-अपनी बीट में घर-घर जाकर संवेदनशीलता के साथ सभी प्रकार की खुफिया और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाएं।
