
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ‘सिटी’ द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शहर के 27 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक गोयल एवं जी.पी. सिंह ने बताया कि सूरतगढ़ रोड स्थित होटल में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता रोटरी क्लब श्रीगंगानगर सिटी के अध्यक्ष राकेश गोयल ने की तथा सचिव अमित गोयल व कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं में अनुकरणीय योगदान के लिए चिकित्सकों की सेवाओं को सराहा।इस कार्यक्रम में डॉक्टर दंपती डॉ. आदित्य पेड़ीवाल व डॉ. ऋचा पेड़ीवाल, डॉ. अतुल धींगड़ा व डॉ. कमलेश धींगड़ा, डॉ. अमित गोयल व डॉ. छवि बंसल, डॉ. दया राम व डॉ. मनोज कुमारी, डॉ. देशबंधु गुप्ता व डॉ. रिम्पी गुप्ता, डॉ. मनोज गर्ग व डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. संजीव जिंदल व डॉ. नीतू जिंदल, डॉ. शैलेश गोयल व डॉ. अनुराधा गोयल, डॉ. विकास गर्ग व डॉ. डिंपल कपूर, डॉ. योगेश गर्ग व डॉ. शिवानी गर्ग तथा डॉ. सार्थक शर्मा व डॉ. कोमल भूतना सहित डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. धर्मवीर गुप्ता, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. जगदीश कस्वां तथा डॉ. अविशा गोयल को क्लब पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न व सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सचिव अमित गोयल ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा में चिकित्सकों का समर्पण संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ‘सिटी’ पदाधिकारी, सदस्य, सम्मानित चिकित्सक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
