
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) टाउन थाना पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में रामकुमार (39) पुत्र मोहनलाल कुम्हार निवासी वार्ड नंबर 9, रणजीतपुरा ने बताया कि वह 29 जून को सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटर साइकिल नंबर आरजे 31 एसआर 1443 लेकर किसी कार्य से टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय गया था। उसने अपनी मोटर साइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10.50 बजे उसने अपनी मोटर साइकिल को देखा तो वह अपने स्थान पर खड़ी थी, लेकिन करीब 11 बजे दोबारा लौटने पर मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। परिवादी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। उसका आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मान सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मोटर साइकिल चोर की तलाश शुरू कर दी है।
