
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में पुलिस ने एक आदतन अपराधी के मकान का कब्ज तोड़ने कि आज जबरदस्त नौटंकी की। यह नौटंकी हनुमानगढ़ जिला पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के साथ तस्वीरें तथा वीडियो क्लिपिंग में साफ दिखाई दे रही है। हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा के मुताबिक रावतसर के वार्ड नंबर 25 (नया) निवासी विनोद नायक (30) के खिलाफ पिछले 11 वर्षों में कुल 29 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शुरू के 21 मुकदमे तो जुआ सट्टा के हैं। एक मुकदमा अवैध शराब रखने का है। दो मुकदमे चोरी, एक अवैध हथियार रखने और चार मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के हैं। कुछ मुकदमों में वह सजायाफ्ता रहा है।फिलहाल वह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है। आज रावतसर के थाना प्रभारी ईश्वरानंद ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी व अन्य स्टाफ को साथ लेकर वार्ड नंबर 25 (नया) में विनोद नायक के मकान के कब्जे को हटाकर सरकारी जमीन को मुक्त करवाया गया। मगर पुलिस द्वारा जारी की गई तस्वीरें तथा वीडियो क्लिपिंग में साफ दिखाई दे रहा है कि कब्जा हटाने की सिर्फ नौटंकी की गई है। विनोद नायक के मकान के मुख्य द्वार के आगे नाली पर एक छोटा सा रैंप बनाया हुआ था, जो पुलिस की नजर में अतिक्रमण था। सिर्फ इस रैंप को जेसीबी से हटाया गया। बाकी मकान अतिक्रमण में नहीं आता था। उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। लिहाजा पुलिस की यह कार्यवाही सिर्फ एक नौटंकी साबित हुई। इस गली और मोहल्ले में लगभग सभी घरों के मुख्य दरवाजों के आगे नालियों पर लोगों ने रैंप बना रखे हैं। उनको नहीं तोड़ा गया। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मी 1.10 बजे वापस दमकल केंद्र पहुंचे।
