
शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) हनुमानगढ़ सूरतगढ़ बायपास मार्ग पर स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी (द्वितीय) में एक मकान की छत पर लगे सोलर सिस्टम के पैनल बोर्ड में आग लग ग।ई पैनल बोर्ड छत पर बने एक स्टोर रूम जैसे कमरे में लगाया हुआ था, जहां कुछ और भी सामान था।आग लगने से पैनल बोर्ड के साथ अन्य सामान भी जल गया। इस रूम में पानी की टंकी भी लगाई हुई थी जो जल गई।दमकल विभाग के अनुसार कल गुरुवार दोपहर 11:50 बजे रिद्धि सिद्धि कॉलोनी द्वितीय में नारायण पाठक के मकान की छत पर लगे सोलर सिस्टम में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर दमकल कर्मी नरेशकुमार, विक्रम, जसकरण तथा राजेश एक फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहले से ही कुछ लोग आग बुझाने में लगे हुए थे।

दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से आग पर काबू पाया। लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों के मुताबिक नारायण पाठक के मकान पर सोलर सिस्टम लगा हुआ है। उसके पास साइड में एक छोटा सा स्टोर जैसा कमरा है,जिसमें पानी की टंकी रखी हुई है। इस कमरे में छत वाला पंखा भी लगाया हुआ था। कुछ गद्दे तथा अन्य सामान भी आसपास रखा हुआ था। इसी कमरे में सोलर एनर्जी सिस्टम का इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड भी लगा रखा था। दमकल कर्मियों के मुताबिक सोलर एनर्जी सिस्टम के इलेक्ट्रिक पैनल की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का अनुमान है। आग को फैलने से रोक दिया गया। सोलर एनर्जी सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उसके पैनल बोर्ड सहित कमरे में रखा लगभग सारा सामान जल गया। इस अग्निकांड में काफी आर्थिक नुकसान हो गया।

Sounds intense! I wonder what caused the fire on the solar panel. Hope everyone is okay.