
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायंस क्लब श्रीगंगानगर विश्वास द्वारा सीए एवं डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले गणमान्यजनों में डॉ. विजय सेतिया, डॉ. कैलाश फ्लोर, डॉ. भरत मय्यर तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील बेनीवाल शामिल रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन नरेन्द्र चौधरी थे। कार्यक्रम में रीजन चैयरमेन दीपक वॉट्स, पूर्व रीजन चैयरमेन शैलेन्द्र साहू, जोन चैयरमेन अमनप्रदीपसिंह काहलों, मनोज खुर्सीजा अध्यक्ष, विजय खत्री, मोहन मिड्ढा, ललित नागपाल, नरेंद्र चौधरी, प्रवीण कौशल व कुमुद गुप्ता सचिव उपस्थित रहे।
