
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) लायन्स क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में श्रीगंगानगर निवासी भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी मानव सुथार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने भी उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। क्लब अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि मानव सुथार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर भारतीय क्रिकेट टीम में स्थान बनाकर श्रीगंगानगर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सचिव शैलेन्द्रसिंह मोयल ने कहा कि मानव सुथार ने अपने प्रथम टेस्ट मैच से भारतीय टीम में प्रभावशाली पहचान बनाई है। वे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने के साथ-साथ एक उभरते हुए बल्लेबाज भी हैं।क्लब कोषाध्यक्ष तरुण सिंगला ने मानव सुथार एवं ख्याली सहारण का आभार व्यक्त किया। रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया, जोन चेयरमैन लायन नितिन खारीवाल,रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, रमेश मित्तल, राजेश सिंगल, निशू बंसल, आशीष चमड़िया, विक्रम शर्मा, सुनील सेवटा, राहुल वर्मा, सुन्नी गर्ग, विजय जिंदल, गौरीशंकर मित्तल, ललित लूना, डॉ. रामकिशन थरेजा, डॉ. देशबंधु गुप्ता आदि क्लब के पदाधिकारी सदस्य तथा गण मान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मानव सुधार को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
