
4 जुलाई को होगा विशाल श्याम जागरण, 56 भोग, इत्र वर्षा, फूलों की होली और पावन ज्योत होंगे आकर्षण
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस)सेक्टर नंबर-03 स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में शुक्रवार को 14वें वार्षिक श्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के प्रचार रथ को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना किया गया। धार्मिक वातावरण और जय श्री श्याम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा का स्मरण करते हुए प्रचार रथ को विदा किया।कार्यक्रम के पंडित श्री विजयानंद जी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित श्याम भक्तों ने बाबा के भजनों का गायन किया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छा गया। आयोजकों ने बताया कि प्रचार रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को आगामी श्याम जागरण का निमंत्रण देगा।आयोजकों ने जानकारी दी कि 4 जुलाई 2026, शनिवार को रात्रि 9ः15 बजे सेक्टर नंबर-03 में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल श्याम जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में बाबा का मनमोहक श्रृंगार, 56 भोग, इत्र वर्षा, फूलों की होली तथा अखंड पावन ज्योत विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही भजन संध्या में जय श्री श्याम परिवार कला मंडल, हनुमानगढ़ टाउन द्वारा मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में बाबा के दरबार में पहुंचकर श्याम प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।इस अवसर पर दिनेश शर्मा, विनोद तलवाड़िया, मनोहर कोचर, संजय मित्तल, गुल्लू सिंधी, प्रशांत सियाग, जसपाल, महेश, किशन, कन्हैया शर्मा, शंकर, सुभाष, मणिक जैन,निशांत, मोनू, मयंक, नंदू, गौरव बजाज, राजेश, विक्टर, संदीप बवेजा, नवीन बंसल, मनोज शर्मा, विकास अग्रवाल, पंडित विजयानंद शर्मा सहित महिला मंडल की मोनिका मित्तल, सोनू सराड़ा, प्रेमा, कृष्णा, सुशीला तथा बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
