
पीलीबंगा| विगत दिनों क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय खाद्य मंत्रालय, दिल्ली की टीम पीलीबंगा धान मंडी पहुंची। टीम ने ओलावृष्टि से गेहूं के दानों की चमक और प्रभावित हुई क्वालिटी का निरीक्षण कर इसका सैंपल लिया। ताकि पीड़ित किसानों को एफसीआई द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य पर की जाने वाली खरीद में राहत मिल सके।
इस अवसर पर एफसीआई के टेक्निकल ऑफिसर सुभाष डींडवाल, श्रीगंगानगर डिपो प्रबंधक सुनील बिश्नोई, प्रबंधक (क्वालिटी चैक) संदीप सिंह, डिपो इंचार्ज दिलीप कुमार, क्वालिटी इंस्पेक्टर विनोद सांई, हनुमान कड़वासरा, हरिनारायण, कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सुरेंद्र खोथ, केंद्र प्रभारी मोहित जाखड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लीला, सुभाष मांझू, हनुमान प्रसाद रोहतकिया, महेंद्र गोदारा, गुरसेवक सिंह, सुरेश, विकास राव, मोहन धत्रवाल, राजू धत्रवाल, भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री प्रवीण कासनियां, तिलम संघ के प्रतिनिधि राजेश मील, सतीश घिंटाला व अभिमन्यु सियाग आदि मौजूद रहे।
