
श्रीगंगानगर |श्रीगंगानगर में 11 बजे तक 27.70 प्रतिशत मतदान राजस्थान और पंजाब की सीमा पर बसे अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। यहां सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। श्रीगंगानगर में सुबह 11 बजे तक 27.70 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 28.50, श्रीगंगानगर में 25.15, श्रीकरणपुर में 27.79, सूरतगढ़ में 27.19, रायसिंहनगर में 27.26, संगरिया में 28.16, हनुमानगढ़ में 28.29, पीलीबंगा में 28.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस लोकसभा क्षेत्र में 21 लाख 2 हजार 2 वोटर इस बार नौ कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां 10 लाख 96 हजार 432 पुरुष और 10 लाख 5 हजार 505 महिला वोटर और 65 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
