
नवगठित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की श्रीगंगानगर जिला महिला शाखा का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। मुख्य शाखा जिलाध्यक्ष हेमंत नागौरी ने बताया कि जवाहरनगर स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राधेश्याम शेरेवाला तथा उत्तर-पश्चिम राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान ज्योति गुप्ता ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष स्वाति डालमिया, जिला महामंत्री मोनिका जैन, जिला उपाध्यक्ष मोनिका जिंदल, जिला कोषाध्यक्ष हिमानी गुप्ता व जिला महिला संगठन मंत्री सोनिया गोयल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा सामाजिक समरसता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नवगठित कार्यकारिणी दाधिकारियों ने सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हेमंत नागौरी द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विशाल गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य शाखा जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेमंत नागौरी ने कहा कि नवगठित महिला शाखा संगठन की मजबूती व समाज सेवा के आयामों में अग्रणी योगदान देगी। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों तथा संगठन को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय गुप्ता, जय किशन अग्रवाल, जिला महामंत्री नरेश गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, रवि सरावगी, अंकित गुप्ता, हिमांशु नागौरी सहित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष हेमंत नागौरी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए महिला शाखा द्वारा संगठन के उद्देश्यों को नई गति देने का विश्वास जताया। कार्यक्रम
