
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) शुक्रवार को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सादुलशहर की पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर नगेंद्र कौर व स बब्बरजीत सिंह (मेलबॉर्न,ऑस्ट्रेलिया) ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय संख्या 5 पुलिस लाइन का दौरा किया। शाला प्रधान श्रीमती रिंपा तलवार व स अमरसिंह सरोज विद्यार्थी सहायता समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह मल्होत्रा ने इनका जोरदार स्वागत किया और शाला में पधारने का आभार प्रकट किया। डॉक्टर नगेंद्र कौर व स बब्बरजीत सिंह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया रहते हैं। इनके स्वदेश प्रवास के दौरान दोनों पति-पत्नी आज विद्यालय में आए व बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया ,नियमित पढ़ाई ,सकारात्मक सोच और भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। इन्होंने मिड-डे-मील के लिए 50 थालियां व 50 गिलास भेंट किए और इस सत्र में 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को रु 5100/- का पुरस्कार देने की घोषणा की। तत्पश्चात सभी कक्षओं का दौरा किया व 10 वीं कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों को आज के समय की मांग के अनुरूप शिक्षा का महत्व समझाया विशेष तौर पर लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र छात्राओं से सवाल जवाब किया ओर अपनी ओर से भविष्य में सहयोग का वायदा किया। डॉक्टर नगेंद्र कोर व स बब्बरजीत सिंह ने भामाशाह श्री अवतार सिंह मल्होत्रा को दो बार शिक्षा श्री से सम्मानित होने तथा विद्यालय को समय समय पर सहयोग करने की भूरि भूरि प्रशंसा की। स बब्बरजीत सिंह पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं। इस कार्यक्रम में लक्ष्या ज्याणी ने एक शानदार नाट्य प्रस्तुति दी जिसकी प्रशंसा सभी आगंतुओं और एकत्रित स्टाफ ने तालिया बजा कर की। प्राचार्या रिंपा तलवार ने अपनी मित्र डॉक्टर नगेंद्र कौर जो कि किसी समय मुख्य वक्ता के रूप में जानी जाती थी व स बब्बरजीत सिंह का शाला में पधारने और मिड-डे-मील के लिए 50 थालियां व 50 गिलास देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर डॉ. ओ. पी. गोयल , ओम जी मीणा , फुसा राम जी, इंद्रभूषण चावला ,राजेंद्र आर्य व स्कूल स्टाफ ,रिया ,सुमन श्वेता कुलजीत,अमनदीप, मणिभद्र,मधुसूदन अमरजीत सिंह,रघुवीर जांदू,सोनू,पारुल,डिंपल,रमनजीत सिंह एस डी एम सी सदस्य उपस्थित रहे।
