
हनुमानगढ़। सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की हनुमानगढ़ ब्रांच द्वारा सीए विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। उक्त भ्रमण के तहत सीए विद्यार्थियों को श्री सीमेंट लिमिटेड, सूरतगढ़ प्लांट का भ्रमण करवाया गया। प्लांट के एचआर हेड मनोज पांडे ने विद्यार्थियों को कंपनी के इतिहास, उत्पादन प्रक्रिया एवं कंपनी की कार्य नैतिकता (एथिक्स) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सीमेंट निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिला। इस औद्योगिक भ्रमण में हनुमानगढ़ जिले भर से सीए विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर हनुमानगढ़ ब्रांच की प्रबंध समिति ने भी प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान ब्रांच अध्यक्ष सीए हर्ष जिंदल, उपाध्यक्ष सीए रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष सीए रमन गर्ग, सचिव सीए कमल, सीकासा अध्यक्ष सीए यश संदीप मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीए ललित गर्ग एवं ब्रांच इंचार्ज रूपल मित्तल उपस्थित रहे।
