
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने श्रीगंगानगर स्थित आदर्श नर्सिंग होम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर सर्जरी) ओपीडी सेवाओं की आज से शुरुआत कर दी है। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. सौरभ गुप्ता तथा आदर्श नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।डॉ. सौरभ गुप्ता प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2: बजे तक आदर्श नर्सिंग होम में मरीजों को प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप परामर्श उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. सौरभ गुप्ता ने कहा-कैंसर एक कॉम्प्लेक्स बीमारी है, जिसके उपचार के लिए ट्यूमर के प्रकार, स्टेज, स्थान और मरीज की समग्र स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर मल्टीडिसिप्लिनरी और व्यक्तिगत उपचार योजना की आवश्यकता होती है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की बदौलत मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी अधिक सटीक, सुरक्षित और कम कॉम्प्लीकेशन्स वाली साबित हो रही हैं, जिससे मरीज तेजी से स्वस्थ हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि समय पर निदान सफल उपचार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता चलने और तुरंत उपचार शुरू होने से मरीजों के स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है और उनकी जीवन गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है। डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा-अब श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपने घर के निकट ही विशेषज्ञ कैंसर उपचार और परामर्श सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्हें बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।
