
श्रीगंगानगर (भटनेर एक्सप्रेस) स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ की बैठक रविवार को बी. एल. मैमोरियल सी. सै. स्कूल में संघ के प्रदेश सचिव अरुण गोदारा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में “राज शाला संबलन” योजना के अंतर्गत निजी विद्यालयों के नियमित अवलोकन/निरीक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें 45 बिंदुओं पर जाँच के आदेश को मुख्य रखा गया। निजी शिक्षण संस्थाओं के हितों एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर विरोध दर्ज करवाने का निर्णय लिया गया। एवं 13 जुलाई को सांय 4: 00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी निजी शिक्षण संस्था संचालक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता एवं सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया।मीटिंग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव अरुण गोदारा ने निजी स्कूलों पर सरकार द्वारा किए गए कुठाराघात की निंदा की और सभी संस्था संचालकों से सोमवार को पहुँचने का आह्वान किया है । बैठक में प्रदेश प्रवक्ता संजीव शर्मा, वरिष्ठ सदस्य जगदीश सिडाना,जिला महासचिव बंता सिंह कासनिया, वरिष्ठ सदस्य विनोद ,ब्लॉक सचिव राजेंद्र चाहर ,ब्लॉक कोषाध्यक्ष नितिन शर्मा,ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा,पूर्व ब्लॉक सचिव पवन शर्मा,ब्लॉक सदस्य पंकज गोयल उपस्थित हुए। जगदीश सिडाना ने सभी उनस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी संस्था संचालकों को ग्रुप और फोन के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में सोमवार को पहुँचने की सूचना दें।
