
नोहर। रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन विधायक अमित चाचाण के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऐलनाबाद ने शेरगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम ऐलनाबाद को 81 हजार रुपये तथा उपविजेता शेरगढ़ को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में काला (शेरगढ़) को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, नवीन (ऐलनाबाद) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा आशीष (कंवरपुरा) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। समापन समारोह में विधायक अमित चाचाण ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेल भावना के साथ खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। वहीं आनंद सैनी ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को बधाई दी। आयोजन समिति के रियाज़ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 80 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला। समापन समारोह में डॉ. रामनरेश महरिया, डॉ. नरेश कुलरिया, सुरेश बेनीवाल, रफीक मलिक, विक्रम डूडी, अमित थिरानी, मुरली अग्रवाल, बालकृष्ण व्यास, मदन शर्मा, राजेश कदोई, श्योकत गोरी, दिनेश ढाका और रवीन सहारण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का विशेष आकर्षण अंपायर पप्पू पटाका रहे।
