
हनुमानगढ़ | हनुमानगढ़ सेवा समिति भारत क्लब की ओर से भद्रकाली मेले में 9 दिवसीय सेवा कैंप के समापन पर मेले में सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया। भारत क्लब के संरक्षकव मेला प्रभारीमदन गोपाल जिंदल ने कहा कि प्रथम नवरात्रे परजिला कलेक्टर कानाराम व एसपी विकास सांगवानने सेवा कैंप का शुभारंभ किया था।
नौ दिवसीय मेले में विधायक गणेश बंसल, कलेक्टर, एसपी, अमरपुरा थेहड़ी सरपंच रोहित स्वामी व स्टाफ, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन,पुलिस प्रशासन, मेले में सीसीटीवी कैमरे से हर एंगल पर नजर रखने पर प्रेम गोयल, चीनू गोयल व पंकज शर्मा अन्य समाजसेवी व धार्मिक सस्थाओं का आभार व्यक्त कर सम्मान किया। सेवा समिति के अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना ने अजय शर्मा, जय किशन सोनी, विनोद सुथार, नवीन मिड्ढा, टाउन थाना प्रभारी रामचंद्र स्वामी को स्मृति चिन्ह देकर व साफा पहनकर सम्मान किया।
