
श्रीगंगानगर । जयपुर में युनिराज एल्युमिनी फेडरेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले “गुणवान विद्यार्थी सम्मान समारोह” की शुरुआत इस वर्ष सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल से की गई। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के फाउंडर चेयरमेन राजीव अरोड़ा ने की। विद्यालय के प्रिंसिपल संदीप शांडिल्य, युनिराज एल्युमिनी के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. नितिन शारदा, भगेरिया, बसंत जैन, संजय झांवर, के. विक्रम रस्तोगी और अनिल गोयल, दीपक धीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजीव अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा ही विकसित समाज की नींव है और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे मेहनत और अनुशासन से अपने लक्ष्य प्राप्त करें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
