
कई पदाधिकारियों की नियुक्ति व पदोन्नति, राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से गुरुवार को जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में संगठन सृजन अभियान तथा 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण नेहरा थे। संगठन सृजन अभियान के तहत भादरा से कैलाश स्वामी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। गौरव देवड़ा, राजप्रकाश रोहिल्ला तथा सुरेंद्र कुमार को जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं राम सिंह साहू, इन्द्रपाल तरड़, आमिर खान तथा शाहरुख कुरैशी को पदोन्नत कर जिला महासचिव बनाया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित स्वामी का स्वागत किया गया। साथ ही गुरमीत चंडड़ा एवं विजय टॉक के जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल होने पर उनका अभिनंदन किया गया। नोहर से प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त शाहजहां कुरैशी का भी स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने 23 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ से अधिकाधिक संख्या में श्वेत सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत संगरिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश भाट, नोहर देहात ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र चबरवाल, पीलीबंगा ब्लॉक अध्यक्ष भगवाना राम लखूवाली, हनुमानगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष संजय होटला तथा भादरा देहात ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गोदारा ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने-अपने ब्लॉक से कार्यकारिणी के आठ-आठ सदस्यों को राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली ले जाने की सहमति दी है। पारीक ने कहा कि राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के कार्यकाल में आयोजित हो रहे पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ सेवादल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात्रि को हनुमानगढ़ से कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता बसों के माध्यम से पूर्ण अनुशासन एवं गणवेश के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। बैठक में अनिल तिवाड़ी, महेंद्र चतुर्वेदी, इशाक चायनान, खुशी अमलानी, मामराज परिहार, द्वारका प्रसाद शर्मा, जयपाल गिरी, रामनिवास वर्मा, हेतराम भाटी, कृष्ण सांखला, रजीराम महला, विजय टाक, दीपक मेघवाल, गोविंद रेगर, गंगाराम खटीक, सुरेंद्र कुमार, मनीराम, शीशपाल थोरी, भरत सिंह, हीरालाल, जगदीश, विजय कुमार, फूलचंद, महेंद्र पाल सिंह, सुल्तान मेघवाल, कवित शर्मा, विनोद सिद्धू, महेश कुमार, राजेंद्र कोहला, हरिराम भारद्वाज, चंदन मोंगा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
