
श्रीगंगानगर| श्री श्याम सेवा समिति श्री श्याम चैक द्वारा रामनवमी शोभायात्रा में पर्यावरण संरक्षण हेतु स्लोगन लगा वह पर्यावरण संरक्षण व श्री राम के जयकारों के साथ शोभायात्रा में झांकी सम्मलित हुई । इस पर्यावरण संरक्षण झांकी को सफल बनाने में धर्मेंद्र शर्मा, विशाल, बलजीत सिंह रामस्वरूप,पवन शर्मा, भूपेश शर्मा का सहयोग रहा। इस अवसर भारी संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चों ने शोभा यात्रा में शामिल होकर श्रीराम का आर्शीवाद प्राप्त किया। सेवादार विकास धेरड़ ने बताया कि शुक्रवार को शुक्ल एकादशी कीर्तन समिति द्वारा रात्रि 8:15 से श्री शिव श्री श्याम मंदिर श्री श्याम चैक पर किया जायेगा।
