
श्रीगंगानगर । एकता मंच महिला शक्ति द्वारा आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के सहयोग से लाइव मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर स्कूल के तत्वाधान में किया गया। अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कार्यशाला में पंजाब से आए जितेंद्र जोशी, चांदनी एवं नरेश खत्री द्वारा कार्यशाला में जीवन जीने की शैली, सर्वोतम स्वास्थ्य एवं हैह्रश्वपीनेस के बारे में बताया गया, हेल्थ अवेयरनेस पर प्रश्न उत्तर किये गए। इस अवसर पर एकता मंच महिला शक्ति एवं महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर स्कूल सदस्यों द्वारा कल 19 अप्रैल को शत् प्रतिशत मतदान करने का संकल्प भी लिया गया, सभी ने कहा सारे काम छोडक़र सबसे पहले मतदान करने जाएंगे और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मंजू गर्ग, विद्यालय प्रिंसिपल अनामिका दाधीच, वाइस प्रिंसिपल विनीता महाजन, मीना झूंथरा, संतोष लड्ढा,रितिका लीला,कांता मोदी एवं काफी संख्या में सदस्य गण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। मंजू गर्ग ने सभी का स्वागत किया, अनामिका दाधीच ने आभार प्रकट किया।
