
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एम.डी. चोपदार ने प्रदेश महासचिव सैय्यद रज़ा अब्बास नकवी को हनुमानगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। सैय्यद रज़ा अब्बास नकवी ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, इमरान प्रतापगढ़ी, एमडी चौपदार एवं सांसद कुलदीप इंदौरा, का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।सैय्यद रज़ा अब्बास नकवी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी, संगठन और जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने हाईकमान को विश्वास दिलाया है कि वे हनुमानगढ़ जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
