
टाइगर फोर्स और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
श्रीगंगानगर। बीकानेर जिले में लूणकरणसर तहसील कार्यालय के सामने स्थित एक खोखे में कलदेर रात अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना टाइगर फोर्स टीम के अध्यक्ष महिपालसिंह राठौड़ को दी गई। महिपालसिंह लाखाऊ अपनी टीम के सदस्यों राजू कायल, संदीप डेलू, गोविंद शर्मा, शुभम बिश्नोई तथा आनंद शर्मा को साथ लेकर बिना समय गवाए घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आसपास दूसरे खोखों और दुकानों तक भी फैल सकती थी। इस घटना से काफी नुकसान हुआ है। खोखे के अंदर रखे गए तिरपाल और रस्सियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग पर काबू पा लेने से काफी कुछ सामान सुरक्षित बच भी गया।
