
हनुमानगढ़। जिले की पल्लू तहसील में शुक्रवार को हुई देर शाम बारिश और ओलावृष्टि से कटी हुई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलो की वजह से खेतों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। जिससे खेतों में कटी फसलों को काफी नुकसान हुआ।
किसानों ने बताया कि खेतों में सरसों, गेहूं और चने की फसल में काफी नुकसान हुआ है। तहसील के गांव पल्लू, नेयासार, रत्नादेसर दुधली, दनियासर सहित कई गांवों में ओले पड़ने की सूचना सामने आई है। कृषि अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी होने के वजह उनके पास ओलो से नुकसान की कोई जानकारी नहीं थी। लक्ष्मण खालिया ने बताया कि जल्द से जल्द फसल खराब का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की। गांव रतनादेसर दुधली के किसान भीमसेन ने बताया कि पहले नरमे को गुलाबी सुंडी ने खराब कर दिया और अबकी बार सरसों में भी बमपोड़ी निकलने से खराब थी। जो बची हुई आस थी वो ओलो ने खत्म कर दी। ओलावृष्टि के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाई हुई हैं।
