
श्रीगंगानगर, 13 अगस्त। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सचिव पवन वधवा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल (बीडीआईएस),जैन आईटीआई कालेज और ब्लू बर्ड्स स्कूल के विद्यार्थियों के साथ वाईस चेयरमैन श्याम जैन, यात्रा प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सुषमा बतरा, कोषाध्यक्ष शैंकी जसूजा , अनिल वालिया,भूषण गोयल,परमिंदरसिंह , नरेश मोंगा , संदीप बंसल , दीपक मिड्ढा , अशोक भटिया, राजीव नागपाल, सूरज सोनी, हरीश भटिया , गौरव गर्ग , दीपक सेतिया, मनदीपकौर ,गौरव कांसल , जीतपाल, विक्रमजीत,अमित और कुलदीपसिंह सहित बड़ी संख्या मे लोग तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते शामिल हुए। यात्रा भगतसिंह चौक और गांधी चौक होकर गुजरी। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। भारत माता के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। सोसाइटी के वाईस चेयरमैन श्याम जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
——-
सूरतगढ़ में मकान में दिन-दिहाड़े चोरी करने के आरोप में नशेड़ी युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर 13 अगस्त। सूरतगढ़ में सिटी थाना पुलिस ने 22 वर्षीय एक नशेड़ी युवक को एक मकान में दिन-दिहाड़े चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है घटना की जांच कर रहे एएसआई शिवलाल ने बताया कि वार्ड नंबर 39 में गणेश मंदिर ढाब के पास रहने वाला चिनाई मिस्त्री रमाशंकर राजभर (60) विगत 10 अगस्त को परिवार सहित कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान दीवार फांदकर एक युवक घर में प्रवेश कर गया। घर के अंदर एक कमरे की खिड़की पर लगे कूलर को साइड में कर वह अंदर चला गया । कमरे के अंदर अलमारी और बक्सों का सामान खंगाल कर वह सोने- चांदी के जेवरात तथा 5000 की नगदी चोरी कर ले गया। रमाशंकर राजभर के परिवार को वापस घर आने पर चोरी होने का पता चला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। रमाशंकर की रिपोर्ट पर पुलिस ने कल मुकदमा दर्ज कर वार्ड नंबर 39 निवासी मनोज मिश्र नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि रामाशंकर के घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मनोज की पहचान हुई। उन्होंने बताया कि मनोज चिट्टा का नशा करने का आदी है। उसे आज अदालत में पेश किया गया है। उसके द्वारा चुराए गए जेवर तथा नगद राशि बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
