
श्रीगंगानगर, 13 अगस्त। लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स ‘’ का वार्षिक पदस्थापना समारोह ‘विश्वास’ कल शुक्रवार को सायं 7.15 बजे हनुमानगढ़ रोड़ स्थित एक पैलेस में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2026-27 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष विनम्र बिहाणी , सचिव सुनंदम महिपाल तथा कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन सभी पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। 12 नए सदस्य क्लब की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सचिव सुनंदम महिपाल ने बताया कि मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर पंकज मेहता, पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन, विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, जोन चेयरमैन लायन अमनप्रदीपसिंह काहलों और डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आशीष अरोड़ा होंगे समारोह के संयोजक अमित गीदड़ा ने बताया कि निवर्तमान सत्र के अध्यक्ष लायन लविश बजाज , सचिव लायन ऋषभ गर्ग एवं कोषाध्यक्ष लायन जतिन जसूजा द्वारा नई टीम को विधिवत कार्यभार सौंपा जाएगा।
