हनुमानगढ़| जयपुर में आर्म रेस्लिंग स्टेट लेवल प्रतियोगिता पोलो एकेडमी में हुई। जिसमें हनुमानगढ़ के 35 खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 10 सिल्वर व 8 ब्रॉन्ज पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

टीम कोच इकराम खान व टीम कप्तान मनीष चौधरी ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सौरभ शर्मा, सानू सोनी ने स्वर्ण, गोपीकृष्ण ने ब्रोंज, जशनदीप सिंह गोल्ड व सिल्वर, अमन राजपूत ने स्वर्ण व जूनियर वर्ग में अभिशेख विश्वकर्मा ने गोल्ड व सिल्वर, हिमांशु रोकरा ने गोल्ड, देवांश सैन ने सिल्वर, मनोज कुमार ने गोल्ड व ब्रोंज, यूथ मैन में हनी सोनी ने ब्रोंज, नदीप खान ने गोल्ड, सीनियर वर्ग में साहिल पांडर ने सिल्वर, हितेश सैन ने सिल्वर, इस्लाम ने गोल्ड़, इकराम खान ने सिल्वर व गोल्ड़, सलमान खान ने सिल्वर, नदीम खान ने ब्रोंज, गगनदीप शर्मा ने सिल्वर, अर्शद खान ने 2 गोल्ड, मनीष चौधरी ने 2 गोल्ड, हिमांशु जेसवानी ने गोल्ड, यूथ वूमेन में मनवीर कौर ने गोल्ड मैडल जीते। अब इनमें से 20 खिलाड़ी 6 से 10 जून तक महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
