
हनुमानगढ़। कोर्ट की तरफ से अब पुलिस थानों में समन वारंट ऑनलाइन भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूरे राजस्थान में चार जिले हनुमानगढ़, सिरोही, जैसलमेर व सवाई माधोपुर को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर इन चारों जिलों के डीजे और एसपी मिलकर मीटिंग करेंगे और पुलिस थानों व कोर्ट को ऑनलाइन करेंगे।
वर्तमान में पुलिस थानों में सभी काम ऑनलाइन तो हो रहे हैं लेकिन कोर्ट में सभी दस्तावेज ऑफ लाइन भेजे जाते हैं। कोर्ट भी सम्मन ऑफ लाइन भेज रहा है। पहले चरण में कोर्ट द्वारा समन वारंट को ऑनलाइन से संबंधित पुलिस थानों में भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित पुलिस थाना व्यक्ति को सम्मन तामिल करवा कर ऑनलाइन ही कोर्ट को भेज देगा। यह तरीके से लागू हो गया तो इसे पूरे राजस्थान में लागू किया जाएगा।
