
हनुमानगढ़, 20 अप्रैल। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़ में 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आर्ट ऑफ लिविंग, हनुमानगढ़ शाखा द्वारा प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों को हैप्पीनेस कोर्स करवाया गया। शनिवार को हैप्पीनेस कोर्स का समापन हुआ। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग, हनुमानगढ़ से श्रीमती कैलाश कंवर और श्रीमती प्रियंका ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, ध्यान व खेल-खेल में सुदर्शन क्रिया सिखाई। इस कोर्स में 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ० कीर्ति शेखावत ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ इस प्रकार के आयोजन करवाने से छात्र-छात्राओं में नई स्फूर्ति आती है और मानसिक तनाव भी कम होता है। प्रशिक्षण के दौरान सह-आचार्य डॉ० सुमन जैन, डॉ० योगेश सिंह, सहायक-आचार्य डॉ० प्रवीण चौहान, डॉ० अतुला यादव, डॉ० अनुश्री वर्मा व सीनियर रेजिडेंट डॉ० आशीष कुल्हरी व नर्सिंग ऑफिसर श्री नवल किशोर मौजूद रहे।
