
अनूपगढ़ विधानसभा का मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहा है हालांकि अनूपगढ़ विधानसभा में 2019 की अपेक्षा 2024 में लगभग 8 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। जिला कलेक्टर मीणा ने बताया कि राजस्थान में अनूपगढ़ विधानसभा का पांचवा स्थान रहा है और वही रायसिंहनगर छठे स्थान पर रही है। जिला कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में किशनपोल में 68.72, तारानगर में 68.52, नोहर में 68.44, हवा महल में 68.19 अनूपगढ़ में 67.87 और रायसिंहनगर में 67.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।
