हनुमानगढ़। भैरोनाथ युवा सेवा समिति, जंक्शन की ओर से 12 सितम्बर को भैरोनाथ मंदिर, मेन बाजार, रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजस्थान भोजनालय के सामने जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में भैरोनाथ जी की भक्ति का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम में हैप्पी आर्ट ग्रुप मलोट (पंजाब), मुन्ना सरकार बीकानेर एवं मास्टर नानू बीकानेर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति के सदस्य अमित अरोड़ा, विक्की पुरोहित, राहुल शर्मा, दिनेश कुमार, मनीष सैनी, टीनू चारण, प्रेम एवं ललित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सदस्यों ने बताया कि जागरण में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भैरोनाथ जी के जागरण में शामिल होने का आह्वान किया। जागरण रात 8.15 बजे से शुरू होगा।
