

लायंस क्लब हनुमानगढ़ के द्वारा कल मर्फी रेस्टोरेंट हनुमानगढ़ टाउन में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अशोक सुथार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि विशिष्ट तिथि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कीर्ति शेखावत एवं विशिष्ट अतिथि जीआरपी उप निरीक्षक जीआरपी श्रीमती किरणजीत कौर थी। कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने की संरक्षक सुरेश महिपाल एवं प्रथम उपाध्यक्ष लायन शिव शंकर खडगावत ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन भारतेंदु सैनी ने सभी का भाषण के माध्यम से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सबसे अधिक अपेक्षाएं शिक्षा शिक्षक वर्ग से है इसलिए उनके सामने सबसे अधिक चुनौतियां हैं, परंतु लायंस क्लब जैसी संस्थाओं के द्वारा शिक्षकों का मनोबल बढ़ाना उनकी चुनौतियों का को आसान बनाता है। शिक्षाविद एवं बेबी हैप्पी ग्रुप के चेयरपर्सन श्री भगवान दास गुप्ता ने संबोधन ने कहा की लगभग 50 वर्षों का हनुमानगढ़ जिले का शिक्षक, शिक्षक के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं और आज हनुमानगढ़ जिला राजस्थान का शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बनाए हुए हैं। शिक्षाविद आर के त्यागी जी ने संबोधन में कहा कि पहले की शिक्षा के तौर तारीख में और आज के वर्तमान शिक्षा प्रणाली में काफी बदलाव आया है। आज AI का जमाना है, व्यापार मंडल प्रिंसिपल श्रीमती किरण राठौड़ ने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब सेवा कार्यों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग का मनोबल बढ़ाने का कार्य भी बखूबी कर रहा है। मदान इंटरनेशनल स्कूल से प्रिंसिपल श्रीमती भावना मित्तल लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं उपनिदेशक तीर्थ कुमार शर्मा नए संबोधन में कहा की शिक्षक वर्ग ही ऐसा वर्ग है, जो सभी वर्गों का सृजन करता है। प्रिंसिपल डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल परमजीत जी ने संबोधन में कहा की शिक्षक की गोद में प्रलय और निर्माण दोनों पलते हैं। सूरतगढ़ b.ed कॉलेज के प्राचार्य डॉ विवेक शर्मा ने लायंस क्लब के इस प्रयास को सब सामाजिक संस्थाओं से अनूठा बताया। इस अवसर पर मधुर इंटरनेशनल स्कूल से श्रीमती रेखा तनेजा श्री प्रकाश शर्मा श्रीमती पूनम मेहला एवं अन्य वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में शिक्षकों द्वारा समाज में जो अहम भूमिका निभाई जाती है, उसके बारे में बखूबी बखान किया। इसी क्रम में व्याख्याता राजकुमार बवेजा श्रीमती योग माया आशीष छाबड़ा रेनू मुद्गल काजल किरण कौशिक इस अवसर पर लायन महेंद्र सिंह मान द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन प्रमोद खारीवाल मार्केटिंग चेयरपर्सन, लायन राधेश्याम सिंगलालायन, मोहित बलाडिया, लायन तीर्थ कुमार शर्मा, लॉयन भूपेंद्र लांबा, लायन छगन महाजनी ट्रेजरार, दिग्विजय जुनेजा, लायन सुभाष वधवा, लायन कमलजीत सिंह सैनी, लायन प्रवीण सिंगला, लायन गौरव उपनेजा आदि उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष लायन अशोक सुथार ने कहा कि शिक्षाविदों का सम्मान शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इसी के साथ-साथ लायंस क्लब के आगामी सेवा कार्यों में जन सेवा हॉस्पिटल के सहयोग से बड़ा विशाल आई कैंप शीघ्र ही आयोजित करने जा रहे हैं। मंच संचालन श्री रामनिवास मांडण एवं सचिव श्री नरेश कुमार शर्मा ने बड़े ही प्रभावी ढंग से संचालन किया।
