
हनुमानगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 19 करोड़ रुपए की लागत से हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का काम हो रहा है। इसके तहत स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर रेलवे भवन, एफओबी, सर्कुलेटिंग एरिया आदि के पुनर्निर्माण व नवीनीकरण कार्य हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक ह्रश्वलेटफार्म से दूसरे ह्रश्वलेटफार्म पर जाने के लिए निर्मित होने वाले एफओबी के एक तरफ लिफ्ट लगाई जाएगी। वर्तमान में करीब साठ प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक जगत नारायण चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य चल रहा है। गेट का निर्माण हो रहा है। रोड का कार्य पूर्ण हो चुका है। दीवारों पर धौलपुर का पत्थर लगाया जा रहा है। ड्यूटी ऑफिस, इन्वाक्यरी, रिजर्वेशन ऑफिस आदि का निर्माण करवाया गया है। ह्रश्वलेटफार्म पर शैड बन रहा है। यह कार्य अब अंतिम चरण में है। ह्रश्वलेटफार्म नम्बर एक से ह्रश्वलेटफार्म नम्बर दो पर जाने पर नए एफओबी का निर्माण चल रहा है। इसके लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। एफओबी पर चढऩे के लिए ह्रश्वलेटफार्म नम्बर एक पर सीढ़ी बनेगी जबकि ह्रश्वलेटफार्म नम्बर दो पर लिफ्ट लगाई जाएगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब साठ प्रतिशत कार्य हो चुका है। कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन 31 मई है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद स्टेशन सुन्दर लगेगा। यात्री सुविधाओं में भी विस्तार होगा। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित बीकानेर संभाग के 21 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मलित किया गया है। पिछले साल अगस्त माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास किया था।
