
जयपुर। नेशनल प्राइड फाउंडेशन ने अर्थ डे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। संस्थापक कृतिका महावर ने कहा सौरमंडल में पृथ्वी ग्रह पर ही जीवन संभव है। पृथ्वी ग्रह पर ही ऑक्सीजन और पानी की उपलब्धता पाई जाती है। पृथ्वी दिवस का लक्ष्य लोगों को पृथ्वी बचाओ के प्रति जागरूक करना है। संस्थापक कृतिका महावर ने कहा पृथ्वी पर प्रदूषण का हाहाकार मच रहा है इसे रोकना चाहिए. प्राकृतिक संसाधनों का लापरवाही से उपयोग इसकी क्षति का कारण है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्रीन अर्थ का प्रण लिया और विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी के संसाधनों को बचाने के लिए संदेश दिया। पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की और पृथ्वी की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित किया गया। संस्थापक कृतिका महावर ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की व नि:शुल्क नोटबुक, पेन, पेंसिल वितरित किए। कृतिका महावर ने कहा पृथ्वी का अस्तित्व है तो ही मानव का अस्तित्व है। पृथ्वी को बचाने के लिए वनों की रक्षा की जाए, जल की बर्बादी को रोका जाए, पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए, ह्रश्वलास्टिक पर रोक लगाई जाए और अपशिष्ट प्रबंधन किया जाए।
