
नोहर| नोहर रिलीफ सोसायटी के तत्वावधान में बी.जी.पचीसिया चैरिटेबल ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से यहां शोभाना जोहड़ के पास स्थित आनंद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ की ब्लड बैंक टीम ने रक्त का संग्रहण किया। शिविर में 71 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में रक्तदाता अवतारसिंह मोनालिसा ने 92वीं बार रक्तदान कर रक्तदान के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया। इससे पूर्व विधिवत रूप से रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे बड़ा पुण्य का कार्य और क्या होगा कि हमारे द्वारा किया गया रक्त का दान किसी अंजान व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में रक्तदान के प्रति लोगों में जागृति आई है। नोहर रिलीफ सोसायटी के ओम प्रकाश चौधरी ने सोसायटी के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में करवाये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भविष्य में भी जारी रहेगें। उन्होंने रक्तदाताओं के साथ-साथ शिविर में सहयोग देने वालों का आभार जताया।
शिविर में जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ की टीम के साथ डॉ. गौतम स्वामी, दर्शना ढ़ाका ने भी अपनी सेवाए दी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुमित चाचाण, मुकेश हिसारिया, रामनिवास सोनी, सुरेन्द्र मेहता, एडवोकेट योगेश तिवाड़ी, मंगतुराम सोनी, बलवीर प्रसाद शर्मा, राजकुमार शर्मा, फरसराम वर्मा, बजरंग वर्मा, टिंकू शर्मा, जीवन आचार्य, विक्रमसिंह भाटी, दीपक शर्मा, सुशील हिसारिया, सुदेश पांडिया, समुन्द्रसिंह भाटी, सीताराम महला, अशोक गिदड़ा, प्रदीप वर्मा, हनीफ खां, ज्वालाप्रसाद पंडा सहित ट्रस्टी व कार्यकर्ता मौजूद थे। शिविर में रक्तदाताओं को जिला अस्पताल व नोहर रिलीफ सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं के लिए जलपान व भोजन की भी व्यवस्था की गई।
भास्कर संवाददाता |हनुमानगढ़ महावीर जयंती पर जैन समाज की ओर से रविवार को टाउन में जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले राष्ट्रीय युवक परिषद की ओर से जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में डॉ. पारस जैन, समाजसेवी हीरालाल जैन का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर वीरेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, संजय जैन, विनोद बांठिया, सुरेंद्र बोथरा मौजूद रहे। रावतसर| भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक सकल जैन समाज रावतसर द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया।
सुबह प्रभात फैरी निकाली गई। इसमें जैन समाज के सभी सदस्य जियो और जिने दो के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्ग से निकल कर महावीर जैन के निवास पर विराजित साध्वियों के दर्शन कर मंगल पाठ श्रवण किया। साध्वी श्री ने सभी को भगवान महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकान्तवाद पर चलने का आह्वान किया।
