
हनुमानगढ़। जंक्शन में सेक्टर 12 स्थित श्री संकट मोचन बालाजी धाम में हनुमान जयंती पर मंगलवार को 51 सामूहिक संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। श्री हनुमान जन कल्याण समिति के तत्वावधान में होने वाले पाठ का शुभारंभ शाम 4 बजे होगा। समिति अध्यक्ष सुमित रणवा, महासचिव भारत भूषण कौशिक, उपाध्यक्ष बनवारी कूकना, सुरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, नरेश कुमार शर्मा, कुमार नीरज, पंडित विकास शर्मा, ललित शर्मा, मनोज शर्मा तैयारियों में जुटे हुए हैं।
