
हनुमानगढ़। जिला सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ की बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने की। बैठक में 10 मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया। दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि 10 मई को सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट के पास परशुराम चौक पर पूजा अर्चना की जाएगी तथा उसी दिन शाम 5 बजे सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले की ब्राह्मण समाज की प्रत्येक क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गायत्री शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रामानंद बोहरा,युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन कौशिक,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक व्यास,संगठन सचिव चन्द्र भान तिवारी, पक्का सारना अध्यक्ष भीमसेन पारीक, सयुंक्त सचिव लोकराज शर्मा,महासचिव एडवोकेट हिमांशु शर्मा, दिनेश शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश महर्षि, विजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे
