
हनुमानगढ़| एकता मंच की ओर से चलाए जा रहे शुगर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जंक्शन की नई खुंजा स्थित शहीद चमकौर सिंह पार्क में 11वां निशुल्क शुगर जांच शिविर लगाया गया। अध्यक्ष विनोद दुगड़ ने बताया कि अतिथि के तौर पर पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल और प्रिंसीपल सीताराम शामिल हुए। शिविर में 115 महिला और पुरुषों ने शुगर की जांच करवाई और उन्हें मौके पर ही निशुल्क जांच रिपोर्ट दी गई। शिविर सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक लगाया गया।
शिविर प्रभारी पारस गर्ग एवं उप प्रभारी हेमन्त गोयल ने बताया कि नेशनल लैब के निदेशक दिनेश गुप्ता का इसमें सहयोग रहा। इस मौके पर पार्षद सुरेश धमीजा, पूर्व पार्षद सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सदस्य राजेंद्र ग्रोवर, प्रहलाद जांगिड़, संजीव गोयल, अरूण खुराना बॉबी, दीपक अग्रवाल, मनोज प्रजापत, व्याख्याता मनीष सिंगला, गिरदावर भरत सिंह, दिनेश गुप्ता, मनीष अरोड़ा, आकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
