
हनुमानगढ़। स्वयं सेवी संस्था एकता मंच की ओर से चलाए जा रहे शुगर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जंक्शन की नई खुंजा स्थित शहीद चमकौर सिंह पार्क में ग्यारहवां निशुल्क शुगर जांच शिविर अध्यक्ष विनोद दुगड़ की अध्यक्षता में लगाया गया। शिविर में अतिथि के तौर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल और प्रिंसीपल सीताराम शामिल हुए। शिविर में 115 महिला और पुरुषों ने शुगर की जांच करवाई और उन्हें मौके पर ही निशुल्क जांच रिपोर्ट दी गई। शिविर सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक लगाया गया। एकता मंच के शिविर प्रभारी पारस गर्ग एवं उप प्रभारी हेमन्त गोयल ने बताया कि एकता मंच ने शुगर रोग के बढ़ रहे प्रकोप के मद्देनजर निशुल्क शुगर जांच अभियान शुरू किया हुआ है। इसके तहत प्रत्येक रविवार शहर के एक पार्क में जा कर सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक निशुल्क शुगर की जांच की जाती है और शुगर रोग को लेकर जागरूक किया जाता है। इस वर्ष फरवरी माह से किए गए इस अभियान में अब तक ग्यारह शिविर लग चुके हैं। इस कार्य में हनुमानगढ़ जंक्शन की नेशनल लैब एवं टाउन की रिलायबल लैब और निदेशक दिनेश गुप्ता का सहयोग रहता है। शिविर में पार्षद सुरेश धमीजा, पूर्व पार्षद सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सदस्य राजेंद्र ग्रोवर, प्रहलाद जांगिड़, संजीव गोयल, अरूण खुराना बॉबी, दीपक अग्रवाल, मनोज प्रजापत, व्याख्याता मनीष सिंगला, गिरदावर भरत सिंह, दिनेश गुप्ता, मनीष अरोड़ा, आकाश शर्मा आदि ने शिरकत की।
