
नोहर। अंबेडकर नवयुवक संघ की बैठक यहां अंबेडकर विहार में आयोजित की गई। बैठक में नवयुवक संघ के कोषाध्यक्ष भगवानाराम बसेर ने संविधान जन चेतना यात्रा का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम जोईया ने संविधान जन चेतना यात्रा के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। बैठक में संघ सचिव दीपक रेगर ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेगें। बैठक में हरीराम मीना, संतलाल शक्रवाल, बजरंगलाल फुलवारिया, पांचेराम जोईया, पार्षद शेरसिंह सूडा, पार्षद संतलाल रेगर, रतनलाल शक्रवाल, दलीप बीबान, धर्मवीर गोधा, बाबूलाल मुनपरिया, ताराराम, ज्ञानाराम बाकोलिया, शेखर कंडा, चंद्रप्रकाश बालान, लाधूराम चौमिया, ओमप्रकाश राठी, अमरजीत डिगवाल, शंकरलाल बाकोलिया, रामकुमार सुंखरिया, मोहनलाल कसोटिया आदि उपस्थित थे।
